HomeProductsRudraksha2 mukhi rudraksha

2 Mukhi Rudraksha

₹1750.00

दो मुखी रुद्राक्ष का सम्बन्ध भगवान शिव तथा माता पार्वती से है। इस रुद्राक्ष में चंद्रमा के अशुभ प्रभाव को दूर करने की क्षमता होती हैं, दो मुखी रुद्राक्ष पर चंद्र देव का आशीर्वाद होता है। दो मुखी रुद्र...

Delivery:Within 5 - 7 Business Days
Free Shipping:All over India
Order on Call: +91 9510810860
Order on Whatsapp: +91 9510810860
Description of the image

दो मुखी रुद्राक्ष का सम्बन्ध भगवान शिव तथा माता पार्वती से है। इस रुद्राक्ष में चंद्रमा के अशुभ प्रभाव को दूर करने की क्षमता होती हैं, दो मुखी रुद्राक्ष पर चंद्र देव का आशीर्वाद होता है। दो मुखी रुद्राक्ष से बनी माला को धारण करने के बाद मन शांत रहता है, मन को चंद्रमा जैसी शीतलता मिलती है। चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी है, इसलिए कर्क राशि के जातकों के लिए दो मुखी रुद्राक्ष से बनी माला धारण करना बड़ी सौभाग्य की बात हैं। जिन लोगों को अनिंद्रा की शिकायत हैं, उन्हें दो मुखी रुद्राक्ष जरुर धारण करना चाहिए। दो मुखी रुद्राक्ष बहुत ही दुर्लभ और मानव कल्याण के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस रुद्राक्ष को देवेश्वर भी कहा गया है। यह रुद्राक्ष अर्धनारीश्वर का प्रतिनिधित्व करता हैं। अगर आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब हैं, चन्द्रमा कमजोर हैं, तो यह माला आपके जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

विवरण

आकार एवं उत्‍पत्ति : हिमालयन रूद्राक्ष बूूंद के आकार का
वजन (ग्राम) : ~2.5-4.2
माप : ~23*30
सर्टिफिकेशन: astrobell.com
रंग: गहरा भूरा

दो मुखी रुद्राक्ष की उत्पत्ति

दो मुखी रुद्राक्ष की उत्पत्ति इंडोनेशिया, नेपाल और भारत देश के कई क्षेत्रों में होती है, परन्तु नेपाल का दो मुखी रुद्राक्ष सबसे श्रेष्ठ माना गया है शिव महापुराण के अनुसार इस रुद्राक्ष को धारण करने के बाद ब्रह्म हत्या और गो हत्या जैसे पापों से मुक्ति मिलती है।

2 मुखी रुद्राक्ष कौन धारण कर सकता हैं?

यदि कुंडली में चन्द्रमा कमजोर हो अथवा अस्त हो तो दो मुखी रुद्राक्ष को धारण करना लाभदायक होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार दो मुखी रुद्राक्ष का स्वामी चन्द्रमा है। इसी कारण दो मुखी रुद्राक्ष को धारण करनेवाले व्यक्ति के अंदर शांति, धैर्य, चंचलता, शीतलता और नेतृत्व क्षमता का निर्माण होता है। इसके धारण करने से जातक मानसिक तनाव से मुक्त होकर आत्मविश्वास और मन की शांति प्राप्त करता है। कर्क राशि के लोगों के लिए यह रुदाक्ष किसी वरदान से कम नहीं होता, इसलिए कर्क राशि के लोगों को यह दो मुखी रुद्राक्ष को अवश्य धारण करना चाहिए।

2 मुखी रुद्राक्ष धारण करने के नियम

  • दो मुखी रुद्राक्ष धारण करनेवाला व्यक्ति सदाचार का पालन करनेवाला होना चाहिए।
  • दो मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था होनी चाहिए।
  • मांस-मदीरा या अन्य नशे की वस्तुओं से दूर रहना चाहिए।

धारण विधि

  • सोमवार अथवा शिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष को धारण करना शुभ होता है।
  • रुद्राक्ष धारण करने से पूर्व गंगाजल या कच्चे दूध से रुद्राक्ष को शुद्ध करें।
  • रुद्राक्ष को जागृत करने के लिएॐ नमः मंत्र का उच्‍चारण 108 बार करें।

2 मुखी रुद्राक्ष के लाभ

  • दो मुखी रुद्राक्ष को धारण करनेवाले व्यक्ति के अंदर शांति, धैर्य, चंचलता, शीतलता और नेतृत्व क्षमता का निर्माण होता है।
  • इसे धारण करने के बाद व्यक्ति का भाग्योदय होता है। समाज में प्रसिद्धि मिलती है। मन शांत रहता है।
  • दो मुखी धारण करने से जातक मानसिक तनाव से मुक्त होकर आत्मविश्वास और मन की शांति प्राप्त करता है।
  • इस रुद्राक्ष के प्रभाव से मस्तिष्क में गलत भावनाएं उत्पन्न नहीं होती, व्यक्ति मानसिक शांति हेतु ईश्वर की शरण में जाता है, धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ती है।
  • जो लोग कर्ज जैसी स्थिति का सामना कर रहे है उन्हें कर्ज से मुक्ति मिलती है, दो मुखी रुद्राक्ष में शिव तथा पार्वती की शक्ति समाहित होती है, जिनका लाभ मनुष्य को मिलता है।
  • जो जातक अपने दाम्पत्य जीवन से नाखुश है, पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो रहे है, अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है तो दो मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए, ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है।

हमसे क्यों लें

2 मुखी रुद्राक्ष को हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषाचार्यों द्वारा विधिपूर्वक अभिमंत्रित करने के बाद ही आपके पास भेजा जाएगा, ऐसा करने से आपको इस रुद्राक्ष के शुभ फल शीघ्र ही मिलते है। इस रुद्राक्ष के साथ आपको एक गारंटी सर्टिफिकेट भी दिया जाता है।

Delivery:Within 5 - 7 Business Days
Free Shipping:All over India
Order on Call: +91 9510810860
Order on Whatsapp: +91 9510810860

Related products

close